उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कराने का निर्देश

हसनपुर. प्रखंड कार्यालय में प्रखंडकर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने की. बैठक में पंचायत सचिव, विकास मित्र व इन्दिरा आवास सहायक ने भाग लिया. बीडीओ ने उपस्थित पंचायत सचिवों को पंचायत में सभी मद से कराये गये कायोंर् की उपयोगिता एक सप्ताह के अंदर जमा कराने का निर्देश […]

हसनपुर. प्रखंड कार्यालय में प्रखंडकर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने की. बैठक में पंचायत सचिव, विकास मित्र व इन्दिरा आवास सहायक ने भाग लिया. बीडीओ ने उपस्थित पंचायत सचिवों को पंचायत में सभी मद से कराये गये कायोंर् की उपयोगिता एक सप्ताह के अंदर जमा कराने का निर्देश दिया. उपस्थित विकास मित्रों को अनुसूचित जाति की सूची तैयार करने के साथ साथ पंचायत सचिवों के कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया. उपस्थित इंदिरा आवास सहायकों को वर्ष 1996 से 2004 के बीच वैसे लाभुकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. जिसका मकान अधूरा है. साथ ही वर्ष 15-16 के लिए इंदिरा आवास की सूची भी तैयार करने का निर्देश दिया. मौके पर बालेश्वर राय, उपेंद्र राय, सीताराम मोची, नरेश राम आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >