शोक संतप्त परिजनों से मिले एमएलसी

मोहिउद्दीननगर . एमएलसी मदन मोहन झा पूर्व एचएम स्व. राम कलेवर प्रसाद सिंह के निधन के बाद उनके अनुग्रह नगर, बलुआही स्थित आवास पर शोक संतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे. परिजनों से मिल कर एमएलसी ने दु:ख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया और परमपिता से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. […]

मोहिउद्दीननगर . एमएलसी मदन मोहन झा पूर्व एचएम स्व. राम कलेवर प्रसाद सिंह के निधन के बाद उनके अनुग्रह नगर, बलुआही स्थित आवास पर शोक संतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे. परिजनों से मिल कर एमएलसी ने दु:ख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया और परमपिता से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मोहिउद्दीननगर आने क्रम में प्रखंड मुख्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व सचिव संजय कुमार, नरेश ठाकुर, घनश्याम चौधरी, मोहन सिंह आदि शिक्षिकों ने गर्मजोशी से एमएलसी का स्वागत किये. भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में नियोजित शिक्षकों ने वेतनवृद्घि के संदर्भ में उनसे बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीति संकट के कारण मामला लंबित हुआ है जबकि इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. मौके पर रविश कुमार सिंह, सोनू सिंह, लालबाबू पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >