शिक्षकों ने मांगा बकाया वेतन

मोहीउद्दीननगर. मध्य विद्यालय, बलुआही पर नियोजित प्रखंड व पंचायत शिक्षकों की बैठक रघुनाथ राय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पूर्नवेतन वृद्घि की बकाया राशि व माह नवंबर 2014 से इस माह तक मानदेय राशि के भुगतान की मांग की गयी. अब् ा तक बकाये राशि के भुगतान नहीं होने के कारण नियोजित […]

मोहीउद्दीननगर. मध्य विद्यालय, बलुआही पर नियोजित प्रखंड व पंचायत शिक्षकों की बैठक रघुनाथ राय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पूर्नवेतन वृद्घि की बकाया राशि व माह नवंबर 2014 से इस माह तक मानदेय राशि के भुगतान की मांग की गयी. अब् ा तक बकाये राशि के भुगतान नहीं होने के कारण नियोजित शिक्षकों के समक्ष गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी. शिक्षकों ने बैठक में होली पूर्व सभी तरह के बकाये की भुगतान की मांग की और ससमय भुगतान नहीं होने पर बीआरसी कार्यालय पर एकदिनी धरना व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. इस आशय के पत्र बीइओ, बीडीओ व डीपीओ साक्षरता को भी प्रेषित किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >