तीन घरों में आग, लाखों की क्षति

मोरवा, प्रतिनिधि . चकपहाड़ पंचायत के कमतौल गांव में लगी आग में तीन घर जलकर स्वाहा हो गये. गांव वाले जब तक आग बुझाने का प्रबंध करते तब तक सब कुछ राख के ढेर में तब्दील हो गया. बताया जाता है कि इंदर देवी, लीला देवी एवं राधे साह के घरों में अचानक आग लग […]

मोरवा, प्रतिनिधि . चकपहाड़ पंचायत के कमतौल गांव में लगी आग में तीन घर जलकर स्वाहा हो गये. गांव वाले जब तक आग बुझाने का प्रबंध करते तब तक सब कुछ राख के ढेर में तब्दील हो गया. बताया जाता है कि इंदर देवी, लीला देवी एवं राधे साह के घरों में अचानक आग लग गयी. घटना के समय घर के लोग बाहर थे. हो हल्ला सुनकर ग्रामीण दौड़कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे,लेकिन तब तक सब बरबाद हो चुका था. मुखिया रीता देवी द्वारा तत्काल राहत के रूप में भोजन एवं वस़्त्र उपलब्ध कराया गया. सीओ शाह आलम ने बताया कि क्षति का आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थ्ल पर भेजा गया है. अग्निपीडि़तों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र्र शर्मा ने प्रशासन से भरपूर सरकारी सहायता देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >