महिला से किया दुष्कर्म प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत पगड़ा गांव की एक महिला ने अपने वैशाली जिला के पातेपुर थाना के वाजितपुर गांव निवासी ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने अपने पति, ससुर, सास व ननद पर दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित करने की भी […]

समस्तीपुर : जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत पगड़ा गांव की एक महिला ने अपने वैशाली जिला के पातेपुर थाना के वाजितपुर गांव निवासी ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने अपने पति, ससुर, सास व ननद पर दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित करने की भी बात कही है.
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला का कहना है कि वर्ष 13 में उसकी शादी हुई थी. इसके बाद वह ससुराल चली गयी. जहां उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया. इसमें उसके पति, ससुर, सास व ननद को आरोपित किया है. इसके साथ ही महिला ने कहा है कि करीब दो वर्ष वह एक दिन अकेली ही घर में थी.
इसी बीच उसके ससुर ने आकर जबरन दुष्कर्म कर डाला. जब इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी तो उसने इस बात को कहीं बताने से मना करते हुए धमकी भी दे डाली. इसी क्रम में उसे नौकरी भी मिल गयी. फिलवक्त वह बेगूसराय में पदस्थापित है. उसका कहना है कि पति ने किस्त पर वाहन ले रखा है.
जिसकी किस्ती चुकाने के लिए वह मारपीट कर वेतन छीन लेता है. इसी बीच महिला के पिता से जमीन बेचवा कर 1.30 लाख रुपये भी लेने का आरोप लगाया है. गत वर्ष जून 14 में मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया. अब वह अपनी एक बच्ची के साथ मायके दलसिंहसराय के पगड़ा में ही रहकर नौकरी करती है. इसी बीच जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है. जिसके बाद वह थाने पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >