नीतीश कुमार सत्तालोभी : कुशवाहा

खानपुर. विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरज नंदन कुशवाहा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्तालोभी हैं. ये बिना सत्ता के नहीं रह सकते हैं. जिस जंगल राज की खात्मा के लिए बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत दिया था. उसी जनता के साथ इन्होंने विश्वासघात किया है. यह बातें रेबड़ा […]

खानपुर. विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरज नंदन कुशवाहा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्तालोभी हैं. ये बिना सत्ता के नहीं रह सकते हैं. जिस जंगल राज की खात्मा के लिए बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत दिया था. उसी जनता के साथ इन्होंने विश्वासघात किया है. यह बातें रेबड़ा गांव में सदस्यता अभियान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कही. प्रदेश मंत्री नीलम सहनी ने कहा कि पूर्व सीएम को पीएम बनने की लालच थी. लेकिन, लोकसभा चुनाव में जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया. उन्होंने हार के बाद पद से इस्तीफा देकर ढोंग रचने का काम किया. उन्होंने एक महादलित को सीएम बनाया और सत्ता की लोभ आयी तो सीएम जीतन राम मांझी को हटाकर स्वयं सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं. यह एक अपमान है. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की. मौके पर जगन्नाथ ठाकुर, जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, शशिकांत झा चुनचुन, राजेश्वर ठाकुर, हरेराम झा, मणिकांत महतो, भोला झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >