कार्यकारिणी की बैठक में हुए तीन फैसले

समस्तीपुर. बिहार राज्य पोलदार मजदूर यूनियन के स्थानीय बिहार राज्य भंडार निगम शाखा कार्यकारिणी की बैठक बाजार समिति परिसर में मंगलवार को हुई. अध्यक्षता सुखलाल यादव ने की. इसमें संघ के सचिव विमल पासवान ने जानकारी दी कि सरकार के द्वारा तय प्रति बोरा मजदूरी को लेकर हुए समझौते के तहत मात्र 1 रुपये की […]

समस्तीपुर. बिहार राज्य पोलदार मजदूर यूनियन के स्थानीय बिहार राज्य भंडार निगम शाखा कार्यकारिणी की बैठक बाजार समिति परिसर में मंगलवार को हुई. अध्यक्षता सुखलाल यादव ने की. इसमें संघ के सचिव विमल पासवान ने जानकारी दी कि सरकार के द्वारा तय प्रति बोरा मजदूरी को लेकर हुए समझौते के तहत मात्र 1 रुपये की वृद्धि हुई. यह 2 फरवरी से प्रभावी हुआ है. इसके बाद सदस्यों ने मजदूरों का भुगतान पंजी पर साप्ताहिक करने, उपस्थिति पंजी निर्गत करने और परिचय पत्र व गेट पास देने की मांग की संबंधित पदाधिकारी से की गयी. एक महीने के अंदर पूरा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी. बैठक में अखिलेश प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, मनीष कुमार, मनोज कुमार पासवान, नगीना पासवान, शंकर पासवान आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >