सरायरंजन. घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने रविवार की सुबह केरोसिन छिड़कर खुद आग लगा लिया. घटना थाना क्षेत्र के रामपुर कुम्हिरा गांव की है. गंभीर अवस्था में जख्मी महिला पप्पू मिश्र की पत्नी माधुरी देवी (32) को परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां आरंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया परंतु अब भी वह सदर अस्पताल में ही इलाजरत है. घटना की सूचना पर पहुंचे महिला के भाई वैनी ओपी क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी प्रभात मिश्र रामपुर पहंुचे. मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार को बताया कि उसकी शादी करीब 14 वर्ष हुई थी. लोगों का कहना है कि इस घटना से पहले भी माधुरी ने दो बार जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. परंतु ससुरालियों ने उसे इलाज करा कर बचा लिया. इधर, सदर अस्पताल में महिला का फर्द बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिया है. इसमें उसने कहा है कि उसने घरेलू विवाद से तंग आकर इस घटना को अंजाम दिया है.
विवाद से आजिज आकर महिला ने लगायी आग
सरायरंजन. घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने रविवार की सुबह केरोसिन छिड़कर खुद आग लगा लिया. घटना थाना क्षेत्र के रामपुर कुम्हिरा गांव की है. गंभीर अवस्था में जख्मी महिला पप्पू मिश्र की पत्नी माधुरी देवी (32) को परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां आरंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर […]
