रोसड़ा. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से आधार कार्ड निर्माण करने वाले लोगों के विरुद्ध बीडीओ अंजना कुमारी ने सख्त रवैया अपनाया है. बीडीओ ने सभी पंचायतों के सचिव व मुखिया को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि प्रखंड क्षेत्र में आधार कार्ड पंजीकरण के लिए जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार एक ही एजेंसी श्रीरामराज सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट रोसड़ा में अधिकृत है. यही सभी स्थानों पर क्रियाशील होगी. इसके समन्वयक राहुल कुमार व केंद्र संचालक मनीष कुमार हैं. इसके अलावा किसी भी व्यक्ति के द्वारा बनाया जा रहा आधार कार्ड नाजायज है. बीडीओ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को आधार कार्ड निर्माण कार्य पर नजर रखने को कहा है. ताकि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो. ज्ञात हो कि निजी मकान में आधार कार्ड पंजीयन नहीं करना है. पंजीयन पूरी तरह से नि:शुल्क किया जाना है. यदि इसके लिए किसी तरह की राशि की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की जा सकती है.
आधार कार्ड को लेकर बीडीओ ने भेजा पत्र
रोसड़ा. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से आधार कार्ड निर्माण करने वाले लोगों के विरुद्ध बीडीओ अंजना कुमारी ने सख्त रवैया अपनाया है. बीडीओ ने सभी पंचायतों के सचिव व मुखिया को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि प्रखंड क्षेत्र में आधार कार्ड पंजीकरण के लिए जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार […]
