बकाया भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन : शिक्षक संघ

कल्याणपुर. बीआरसी कल्याणपुर के परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जयकिशोर राय ने की. बैठक में दो फरवरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर आयोजित विशाल धरना कार्यक्रम में अधिक भागीदारी, एमडीएम मामले में दंडित प्राधानाध्यापकों को आरोप से मुक्त करने आदि विषयों पर चर्चा […]

कल्याणपुर. बीआरसी कल्याणपुर के परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जयकिशोर राय ने की. बैठक में दो फरवरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर आयोजित विशाल धरना कार्यक्रम में अधिक भागीदारी, एमडीएम मामले में दंडित प्राधानाध्यापकों को आरोप से मुक्त करने आदि विषयों पर चर्चा हुई. साथ हीं नवनियोजित शिक्षकों को ससमय वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की.वहीं शिक्षकों ने चेतावनी भरें लहजे में कहा कि अविलंब अभी तक का सभी तरह का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो सभी शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. मौके पर श्रवण कुमार, अंजना अजीत कुमार देव, राजबली पासवान, फरीदा खातुन, राजीव रंजन ठाकुर, अंजनी कुमार, अनुपम कुमारी, अभय कुमार, मुस्ताक फारुकी, सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिका मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >