ुुमार्च से शुरू हो सकेगी सीबीएस सेवा

समस्तीपुर. डाकघरों के खाताधारकों को कोर बैकिंग सेवा की सुविधा से लैस किया जा रहा है. प्रधान डाकघर के सभी खाताधारकों को इससे जाड़ने के लिये फरवरी तक की सीमा निर्धारित की गयी है. इस बाबत जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने बताया की सभी 100 फीसदी खाताधारकों को यह सुविधा मुहैया होगी. […]

समस्तीपुर. डाकघरों के खाताधारकों को कोर बैकिंग सेवा की सुविधा से लैस किया जा रहा है. प्रधान डाकघर के सभी खाताधारकों को इससे जाड़ने के लिये फरवरी तक की सीमा निर्धारित की गयी है. इस बाबत जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने बताया की सभी 100 फीसदी खाताधारकों को यह सुविधा मुहैया होगी. इसके लिये आंकड़ों के डिजिटलाइजेशन का कार्य किया जा चुका है. इसके बाद इन्हें एटीएम की सुविधा से जोड़ दिया जायेगा. फिलहाल प्रधान डाकघर प्राथमिकता पर है. प्रधान डाक घर में एटीएम के लिये भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है. इसके निर्माण का कार्य डाक घर क ी सिविल विंग की इकाई कर रही है. एटीएम में विकलांग खाताधारकों को राशि निकासी की विशेष व्यवस्था की गयी है. जिसके बाद मार्च से सीबीएस सेवा शुरू हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >