समस्तीपुर. जिले में धान अधिप्राप्ति के लिये किसानों क ी विस्तृत जानकारी ली जा रही है. राज्य खाद्य निगम किसानों की सूचना तीन खंडों में दर्ज कर रहा है. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक देवचंद्र मिश्रा ने बताया की किसानों को प्राप्ति रसीद में सभी जानकारियां दर्ज की जा रही है. जिससे इनके भुगतान की सुनिश्चितता की जा सके. वहीं रसीद पर आवेदक के प्राप्ति रसीद पर राइस मिल प्रतिनिधि के साथ ही कार्यपालक सहायक व क्रय केंद्र प्रभारी के हस्ताक्षर होगी. खंड क में किसान के पंजीकरण में उनके नाम, पहचान पत्र, आवेदक के भूमि विवरण, खाता, जमाबंदी, धान की अधिप्राप्ति के क्षेत्र का रकवा, विक्रय धान की मात्रा व बैंक से संबंधित विवरणी दर्ज होगी. खंड ख में किसान के हस्ताक्षर, धान की मात्रा व ग्रेड व तैनात कर्मियों के हस्ताक्षर का प्रावधान है. वहीं खंड ग में क्रय केन्द्र व पैक्स के नाम, आवेदक व पंचायत प्रखंड के नाम अंकित होगी. वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक खरीदे गये धान की कीमत का भुगतान किया जा चुका है.
धान अधिप्राप्ति : तीन खंडों में दर्ज होगी जानकारी
समस्तीपुर. जिले में धान अधिप्राप्ति के लिये किसानों क ी विस्तृत जानकारी ली जा रही है. राज्य खाद्य निगम किसानों की सूचना तीन खंडों में दर्ज कर रहा है. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक देवचंद्र मिश्रा ने बताया की किसानों को प्राप्ति रसीद में सभी जानकारियां दर्ज की जा रही है. जिससे इनके […]
