तराई क्षेत्रों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय के पूर्वानुमान अवधि 28 जनवरी से 1 फरवरी के बीच तराई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है. अगले 48 घंटे तक उत्तरी बिहार के जिलों में बादल लगे रहने का अनुमान है. 3-8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान […]

पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय के पूर्वानुमान अवधि 28 जनवरी से 1 फरवरी के बीच तराई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है. अगले 48 घंटे तक उत्तरी बिहार के जिलों में बादल लगे रहने का अनुमान है. 3-8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री जो सामान्य से 5 डिग्री कम एवं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक बताया गया. हल्के बादल के तोरी के फसल में लाही कीट का प्रकोप बढ़ सकता है. रोकथाम के लिए डाइमेथोएट का छिड़काव करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >