फोटो संख्या : 18प्रतिनिधि, विद्यापतिनगरप्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर में पोशाक राशि व एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को बच्चों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा़ विद्यालय के बच्चे अपने अभिभावक के साथ सड़क जाम कर विद्यालय प्रबंधन के विरोध में शोर मचाने पर उतारु हो गये़ इससे विद्यापतिनगर-बछवाड़ा सड़क पर गाडि़यों का परिचालन ठप हो गया़ दर्जनों गाड़ी इस सड़क के किनारे खड़ी रही़ बच्चे व अभिभावक एमडीएम में उपयोग किये जाने वाले उबले आलू को लेकर सड़क पर बैठ पदाधिकारी के बुलाये जाने की मांग कर रहे थे़ उनकी मांग पोशाक राशि एवं छात्रवृत्ति दिये जाने की थी़ बच्चों का गुस्सा मंगलवार को एमडीएम में पुराने आलू के उपयोग किये जाने से भी था़ जानकारी मिलने पर बीइओ रामनरेश सिंह ने बीआरसी अभिनव कुमार को विद्यालय भेज बच्चों व अभिभावक से बात कर सड़क जाम समाप्त करने के लिये पहल किये जाने को कहा है़ मामले को लेकर प्रभारी एचएम शांति कुमारी ने बताया कि सब्जी के लिये आलू की खरीद एक माह पूर्व में की गयी थी़ शीतलहर में विद्यालय बंद होने के कारण आलू पुराना पड़ गया़ इसको लेकर बच्चे कुछ लोगों के बहकावे में आकर शोर गुल करने लगे हैं़
पोशाक व एमडीएम में गड़बड़ी को ले सड़क पर उतरे बच्चे
फोटो संख्या : 18प्रतिनिधि, विद्यापतिनगरप्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर में पोशाक राशि व एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को बच्चों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा़ विद्यालय के बच्चे अपने अभिभावक के साथ सड़क जाम कर विद्यालय प्रबंधन के विरोध में शोर मचाने पर उतारु हो गये़ इससे विद्यापतिनगर-बछवाड़ा सड़क पर गाडि़यों का […]
