स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

शाहपुर पटोरी. शिउरा स्थित न्यू पब्लिक टैलेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ. समारोह का उद्घाटन बीडीओ नवकंज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार, समस्तीपुर की प्रो़ शारदा सिन्हा, मुखिया प्रियंका सुमन ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में बच्चों ने भाव नृत्य, समूह नृत्य, लोकनृत्य, गायन, अभिनय की प्रस्तुति की. इनमें […]

शाहपुर पटोरी. शिउरा स्थित न्यू पब्लिक टैलेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ. समारोह का उद्घाटन बीडीओ नवकंज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार, समस्तीपुर की प्रो़ शारदा सिन्हा, मुखिया प्रियंका सुमन ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में बच्चों ने भाव नृत्य, समूह नृत्य, लोकनृत्य, गायन, अभिनय की प्रस्तुति की. इनमें सुजाता, सोनम, प्रीति, दीपशिखा, प्रिंस, आशीष, विकास, शिल्पी, युधिष्ठिर ने प्रमुख भूमिका निभायी. निदेशक सुधीर गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस उद्घोषक की भूमिका श्याम कुमार ने निभायी. मौके पर स्कूल के शिक्षक अजय शर्मा, रौशनी, वीरेन्द्र सिन्हा, पूनम शर्मा, वंदना कुमारी, रंजीता कुमारी, स्वीटी कुमारी, बेबी साह आदि मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >