बस कंडक्टर से मारपीट कर रुपये छीने

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर के निकट रविवार को बस कंडक्टर से मारपीट कर रुपये छीन लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घायल अवस्था में कंडक्टर का उपचार सदर अस्पताल में जारी है. पुलिस ने इस मामले में जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है. जानकारी […]

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर के निकट रविवार को बस कंडक्टर से मारपीट कर रुपये छीन लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घायल अवस्था में कंडक्टर का उपचार सदर अस्पताल में जारी है. पुलिस ने इस मामले में जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है. जानकारी के अनुसार अंगारघाट निवासी अरुण कुमार गिरि अंबा ट्रेवल्स में कंडक्टर का काम करता है. समस्तीपुर से रोसड़ा जाने के क्रम में दोपहर करीब 12 बजे विशनपुर चौक के निकट कुछ लोगों ने वाहन को रुकने का इशारा किया. बस रुकते हुए सभी उपर सवार हो गये. साथ ही मारपीट आरंभ कर दी. जब तक बस के अन्य यात्री कुछ समझ पाते आरोपित कंडक्टर की जेब में रखे करीब 28 सौ रुपये निकाल कर चलते बने. प्राथमिकी में तीन लोगों को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >