फोटो संख्या : 1 शाहपुर पटोरी. समस्तीपुर व वैशाली जिला के सीमा पर स्थित तारा धमौन गांव के समीप शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ. कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र की श्रद्धालु महिलाएं कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची. यह कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. इस दौरान श्रद्धालु नर नारियों ने इस कलश यात्रा में शामिल भक्तों का जगह जगह भव्य स्वागत भी किया. यज्ञ में हरिद्वार सहित विभिन्न क्षेत्रों से गायत्री परिवार के लोग और विद्वान पहुंच चुके हैं. इस गायत्री महायज्ञ में क्षेत्र के काफी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं. यज्ञ में कई हिंदू संस्कार संपन्न कराये जायेंगे. यज्ञ का समापन 25 जनवरी को होगा. आयोजन को लेकर आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया है.
कलश यात्रा के साथ गायत्री यज्ञ शुरू
फोटो संख्या : 1 शाहपुर पटोरी. समस्तीपुर व वैशाली जिला के सीमा पर स्थित तारा धमौन गांव के समीप शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ. कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र की श्रद्धालु महिलाएं कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची. यह कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों से होते हुए […]
