10 घंटे के अंदर पुलिस किया बेगूसराय के हांड़ी चक गांव से बरामदपुलिस के समक्ष भतीजी से दुष्कर्म का आरोप कबूलासरायरंजन. थाना क्षेत्र के बहादुरपुर अरमौली गांव में भतीजी से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपित चाचा को पुलिस ने घटना के महज 10 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के समक्ष आरोपित चाचा दीपक कुमार महतो ने खुद के ऊपर लगाये आरोप को स्वीकार कर लिया है. पुलिस उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई में जुटी है. बताते चलें कि गुरुवार की संध्या करीब 4 बजे दीपक ने दरवाजे पर खेल रही तीन वर्षीय भतीजी को मोबाइल पर गाना सुनाने की बात कह कर अपने घर ले गया. जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया. बच्ची की शोर सुनकर आसपास के लोगों को निकट आते देख कर वह फरार हो गया. बच्ची के परिजनों ने घटना की जानकारी जब तक पुलिस को दी तब तक आरोपित गांव छोड़ कर अपने ननिहाल बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांड़ी चक गांव जाकर छुप गया. इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसके ननिहाल में छापामारी कर उसे देर रात गिरफ्तार कर थाने ले आयी. जहां पुलिस के समक्ष उसने सिलसिलेवार पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए अपना आरोप स्वीकार कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार झा का कहना है कि गिरफ्तार युवक को पुलिस अधीक्षक समक्ष ले जा रहे हैं. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. इधर, पीडि़त बच्ची की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. इसके बाद पुलिस उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटी है.
ननिहाल में जा छुपा था बहादुरपुर अरमौली का दीपक
10 घंटे के अंदर पुलिस किया बेगूसराय के हांड़ी चक गांव से बरामदपुलिस के समक्ष भतीजी से दुष्कर्म का आरोप कबूलासरायरंजन. थाना क्षेत्र के बहादुरपुर अरमौली गांव में भतीजी से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपित चाचा को पुलिस ने घटना के महज 10 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के समक्ष आरोपित चाचा दीपक […]
