एसडीओ ने की कोचिंग संस्थानों की जांच

शाहपुर पटोरी. पटोरी के लगभग आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण स्थानीय एसडीओ अनिल कुमार ने शुक्रवार को किया. इस निरीक्षण में यह देखा कि संस्थानों में छात्रों को पढ़ने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है या नहीं. साथ ही संचालकों के द्वारा पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग आदि के स्थल उपलब्ध कराये जाने से […]

शाहपुर पटोरी. पटोरी के लगभग आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण स्थानीय एसडीओ अनिल कुमार ने शुक्रवार को किया. इस निरीक्षण में यह देखा कि संस्थानों में छात्रों को पढ़ने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है या नहीं. साथ ही संचालकों के द्वारा पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग आदि के स्थल उपलब्ध कराये जाने से संबंधित जानकारियां एकत्र की गयी. एसडीओ ने निरीक्षण के बाद बताया कि बिना मापदंड पूरा किये किसी भी कोचिंग संस्थान को संचालन की इजाजत नहीं दी जायेगी. उन्होंने विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं की गहन जांच के बाद बताया कि जिन कोचिंग संस्थानों के द्वारा अब तक निबंधन की प्रक्रिया के लिए आवेदन नहीं दिया गया है या जो अवैध रूप से इसका संचालन कर रहे हैं, जांचोपरांत संचालकों पर कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा. उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर संस्थानों का निरीक्षण किया गया है. इसकी अद्यतन रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >