आज होगी प्रमुख पर लगे अविश्वास पर बहस

पूसा. प्रखंड प्रमुख पर विगत माह में लगे अविश्वास प्रस्ताव के लिए समिति भवन में शुक्रवार को विशेष बैठक कर बहस के साथ साथ मतदान कराया जायेगा. वर्तमान प्रमुख उदय शंकर राय की ओर से कुरसी बचाने के लिए ताबड़तोड़ अथक प्रयास जारी है. बताते चलें कि 19 पंसस की टीम में से सात सदस्यों […]

पूसा. प्रखंड प्रमुख पर विगत माह में लगे अविश्वास प्रस्ताव के लिए समिति भवन में शुक्रवार को विशेष बैठक कर बहस के साथ साथ मतदान कराया जायेगा. वर्तमान प्रमुख उदय शंकर राय की ओर से कुरसी बचाने के लिए ताबड़तोड़ अथक प्रयास जारी है. बताते चलें कि 19 पंसस की टीम में से सात सदस्यों ने कार्य में मनमानी को लेकर विगत माह में अविश्वास प्रस्ताव लाया था. काफी प्रयास के बाद भी पिछले बैठक में कोरम पूरा नहीं किया जा सका. बीडीओ कुमार अश्विनी ने बताया कि इस बार मतदान के माध्यम से निश्चित रूप से अविश्वास का मामला संपन्न करा लिया जायेगा. बैठक कराने को लेकर सारी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करा लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >