झुलसे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

समस्तीपुर. उत्तर प्रदेश प्रांत के ग्रेटर नोएडा में झुलसे वारिसनगर थाना के किशनपुर नवटोलिया गांव निवासी महेश कुमार मंडल (26) की मौत इलाज के दौरान गुरुवार को समस्तीपुर में हो गयी. इसकी सूचना मृतक भांजा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम निवासी भूषण महतो ने मुफस्सिल थाने को दी. मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को […]

समस्तीपुर. उत्तर प्रदेश प्रांत के ग्रेटर नोएडा में झुलसे वारिसनगर थाना के किशनपुर नवटोलिया गांव निवासी महेश कुमार मंडल (26) की मौत इलाज के दौरान गुरुवार को समस्तीपुर में हो गयी. इसकी सूचना मृतक भांजा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम निवासी भूषण महतो ने मुफस्सिल थाने को दी. मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए वापस परिजनों के हवाले कर दिया है. घटना के बाबत मृतक भांजे ने हत्या से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि उसका मामा ग्रेटर नोएडा में काम करते थे. वहीं उसके मामा के गांव के ही शिव कुमार मंडल जमीन के कारण गत दिनों उसके साथ मारपीट की. साथ ही उसे गंभीर रूप से जला दिया. जख्मी अवस्था में उसका उपचार जारी था. इसकी सूचना भूषण के संबंधी रामजी महतो ने फोन पर दी. इसके बाद वह दिल्ली जाकर अपने मामा को कर्पूरीग्राम ले आकर इलाज कराना शुरू किया. परंतु उसकी मौत हो गयी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >