वर्णित हैं कल्याणपुर के स्वतंत्रता इतिहास

कल्याणपुर. आजादी के आंदोलन में कल्याणपुर का भी गरिमामयी इतिहास रहा है. वैसे भी कई ऐसे भी लोग हैं जिनका नाम स्वतंत्रता सेनानी की सूची मे ंदर्ज नहीं हो सकी है. फिर भी इनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता है. प्रखंड में कुल 17 स्वतंत्रता सेनानी लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिया जा […]

कल्याणपुर. आजादी के आंदोलन में कल्याणपुर का भी गरिमामयी इतिहास रहा है. वैसे भी कई ऐसे भी लोग हैं जिनका नाम स्वतंत्रता सेनानी की सूची मे ंदर्ज नहीं हो सकी है. फिर भी इनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता है. प्रखंड में कुल 17 स्वतंत्रता सेनानी लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है. जिनमें से चार सेनानी वर्तमान में जिवित है शेष के परिवार के सदस्य हैं. जिन्हें सम्मानित किया जा रहा है. वहीं इसी कड़ी में गोराई के स्वतंत्रता सेनानी रामनिहोरा ठाकुर, बलहा के परमानन्द लाल, डढि़या के राजनारायण राय, जनार्दनपुर के रामलखन दास शामिल हैं. जिन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में महात्मा गांधी के बताये रास्तों में चलने का कार्य किया परन्तु वे उदेश्य प्राप्ति में वैचारिक सोच मे ंकमी पर खेद भी प्रकट करते हैं. उनका सपना था कि प्रत्येक व्यक्ति स्वावलंबी एवं कर्तव्यनिष्ठ बने. परन्तु अभी के परिवेश में उनकी सोच पूरी होती नहीं दिख रही है. वहीं सेनानी राम निहोरा ठाकुर का बताना है कि स्वतंत्रता आन्दोलन के समय लोगों के पास आदर्श, सदचरित्र के अतिरिक्त अन्य लोभ नहीं था. परन्तु अभी के लोग अर्थवादी अधिक हो गये . जिससे छुटकारा कराने की आज जरूरत है. वहीं सेनानी रामलखन दास का बताना है कि सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों ाको आर्थिक मदद तो दी जाती है परन्तु अन्य मौके पर उन्हें नजरअंदाज किया जाता है जिसपर उन्होंने खिन्नता प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >