फोटो संख्या : 10सरायरंजन. बढ़ौना हाइस्कूल स्थित रंधीर वर्मा स्टेडियम में एकता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. हेतिमपुर व बस्ती बढ़ौना के बीच खेले गये मैच में हेतिमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में तीन छक्के और दस चौकों की मदद से 97 रन का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया. जवाब में उतरी बस्ती बढ़ौना टीम के खिलाडि़यों ने 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसके साथ ही छह विकेट से मैच को जीत लिया. समारोहपूर्वक ट्रॉफी का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजीव रंजन थे. उन्होंने विजेता टीम के कप्तान राजेश कुमार को पांच हजार का चेक व उप विजेता को तीन हजार का चेक दिया. वहीं मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दीपक कुमार को दिया गया. मौके पर मुखिया मनोज ठाकुर, उपप्रमुख सीताराम राय, मुनिंद्र कुमार मुन्ना, ध्रुव नारायण सिंह, नवीन कुमार, ध्रुवनारायण, रब्बानी, मणिकांत, राम बाबू शर्मा आदि मौजूद थे.
बस्ती बढ़ौना की टीम छह विकेट से विजयी
फोटो संख्या : 10सरायरंजन. बढ़ौना हाइस्कूल स्थित रंधीर वर्मा स्टेडियम में एकता कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. हेतिमपुर व बस्ती बढ़ौना के बीच खेले गये मैच में हेतिमपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में तीन छक्के और दस चौकों की मदद से 97 रन का लक्ष्य विरोधी […]
