सवारी गाड़ी का नाम सूचना पट्ट से गायब

फोटो : 8समस्तीपुर. यात्रियों को जंकशन पर लगे पूछताछ काउंटर के सामने गाडि़यों की सूचना पट्ट में सवारी गाडि़यों का नाम सूची गायब है. इस बात को लेकर यात्रियों में हमेशा विवाद हो जाता है. हालांकि एक्सप्रेस व सुपर फास्ट गाडि़यों की सूची तो मिल जाती है पर सवारी गाडि़यों की जानकारी को लेकर पूछताछ […]

फोटो : 8समस्तीपुर. यात्रियों को जंकशन पर लगे पूछताछ काउंटर के सामने गाडि़यों की सूचना पट्ट में सवारी गाडि़यों का नाम सूची गायब है. इस बात को लेकर यात्रियों में हमेशा विवाद हो जाता है. हालांकि एक्सप्रेस व सुपर फास्ट गाडि़यों की सूची तो मिल जाती है पर सवारी गाडि़यों की जानकारी को लेकर पूछताछ काउंटर या बुकिंग कांउटर के पास लगी सूची को देखने को लेकर यात्रियों में परेशानियां होती है. बता दें कि जीएम के आगमन को लेकर रेल प्रशासन ने मंडल के कई स्टेशनों को यात्रियों को सेवाएं देने को लेकर व जीएम के आगमन में कही कोई कमी ना रह जाये इस बात को लेकर कई व्यवस्थाओं में बदलाव किये गये पर जंकशन के पूछताछ काउंटर के सामने सूचना पट्ट में गुरुवार को सवारी गाडि़यों का नाम नहीं जोड़ा गया है. इससे हमेशा यात्रियों को परेशानियों के दौर से गुजरना होता है. पूछने पर सीनियर डीसीएम जफर आजम ने बताया कि जल्द सूचना पट्ट को ठीक कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >