सड़क को ले आंदोलन करेगी भाजपा

विद्यापतिनगर. अब प्रखंड भाजपा ने सड़क की खातिर सड़क पर उतरने का फैसला किया है़ एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो सड़क जाम कर ठेकेदार की नींद हराम करने का निर्णय की जानकारी दी है़ प्रखंड भाजपा अध्यक्ष ने बताया है कि विद्यापतिनगर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सड़क की […]

विद्यापतिनगर. अब प्रखंड भाजपा ने सड़क की खातिर सड़क पर उतरने का फैसला किया है़ एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो सड़क जाम कर ठेकेदार की नींद हराम करने का निर्णय की जानकारी दी है़ प्रखंड भाजपा अध्यक्ष ने बताया है कि विद्यापतिनगर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सड़क की दुर्दशा अब असहज हो गयी है़ वषार्ें पूर्व सड़क के दोनों किनारे गड्ढा खोदकर ठेकेदार ने इसे अभिशप्त बना दिया है़ बताया है कि इस सड़क पर रोज घटनाएं हो रही हैं़ प्रशासन ने मौन धारण कर रखा है़ कहा है कि एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया तो कार्यकर्ता सड़क जाम कर प्रशासन के विरोध में आंदोलन करेंगे़ जानकारी हो कि प्रखंड मुख्यालय से होकर जिला मुख्यालय को जाने वाली एक मात्र सड़क कई माह से गड्ढों में तब्दील कर छोड़ दिया है जिससे सड़क पर पैदल चलना भी मुसीबतों भरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >