आन लाइन हुई ओलंपियार्ड परीक्षा

फोटो संख्या : 11समस्तीपुर, प्रतिनिधि : शहर से सटे दादपुर स्थित जेएम सीनियर/जूनियर सेकें ड्री स्कूल परिसर में बुधवार को ग्रीन ओलंपियार्ड फाउंडेशन ने आन लाइन परीक्षा ली. इसमें 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. यह प्रथम स्तर की परीक्षा थी. जिसमें सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. टीम के प्रभारी शमशाद हुसैन ने वाईफाई […]

फोटो संख्या : 11समस्तीपुर, प्रतिनिधि : शहर से सटे दादपुर स्थित जेएम सीनियर/जूनियर सेकें ड्री स्कूल परिसर में बुधवार को ग्रीन ओलंपियार्ड फाउंडेशन ने आन लाइन परीक्षा ली. इसमें 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. यह प्रथम स्तर की परीक्षा थी. जिसमें सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. टीम के प्रभारी शमशाद हुसैन ने वाईफाई तकनीक के सहारे ओलंपियार्ड परीक्षा आन लाइन ली. एक घंटे के परीक्षा में 30 प्रश्न पूछे गये थे. स्कूल के निदेशक नीरज झा व प्राचार्य दिवाकर पाठक ने संयुक्त रुप से बताया कि जिले में पहली बार आन लाइन ओलंपियार्ड परीक्षा आयोजित की गयी है. शिक्षा के आधार को मजबूत करने को लेकर प्रतियोगिता परीक्षा में पारदर्शिता बरती गयी. उन्होंने बताया कि प्रथम स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को अन्य दो स्तरीय परीक्षा गुजरना होगा. ग्रीन ओलंपियार्ड फाउंडेशन ने जिले में मात्र इस स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >