विकलांगों को ऑन द स्पाट मिला प्रमाण पत्र

पूसा . प्रखंड के सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र पर शिविर लगा कर बीडीओ कुमार अश्वनी के नेतृत्व में ऑन द स्पॉट जांच कर विकलांगों को प्रमाणपत्र दिया गया. इसमें 13 पंचायतों से आये विभिन्न कोटियों के विकलांग लाभान्वित हुए. जिला स्तरीय चिकित्सकों की टीम के अलावा पीएचसी प्रभारी डा. अरुण कुमार मिश्रा भी स्वास्थ्य कर्मचारियों के […]

पूसा . प्रखंड के सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र पर शिविर लगा कर बीडीओ कुमार अश्वनी के नेतृत्व में ऑन द स्पॉट जांच कर विकलांगों को प्रमाणपत्र दिया गया. इसमें 13 पंचायतों से आये विभिन्न कोटियों के विकलांग लाभान्वित हुए. जिला स्तरीय चिकित्सकों की टीम के अलावा पीएचसी प्रभारी डा. अरुण कुमार मिश्रा भी स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बुधवार को दिन भर जुटे रहे. इधर, बीडीओ ने बताया कि 40 प्रतिशत से नीचे वाले विकलांगों को प्रमाण पत्र व इससे उपर वालों को प्रमाण पत्र के साथ पेंशन व 45 प्रतिशत से उपर वाले विकलांगों को रेल यात्रा के लिए रियाती प्रमाण पत्र भी निर्गत किया गया. मौके पर डा. बीपी सिंह, डा. पीडी शर्मा, महेंद्र दास, एहसान अहमद, मो. एजाज अहमद, अकबर अली, योगेंद्र दास, राजीव कुमार, इसरार आलम, मनोज राम, उपेंद्र राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >