वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पर बुधवार को प्रखंडाधीन संकुल संसाधन केंद्र छतनेश्वर, सतमलपुर एवं सारी के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकांे के क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.
इसकी अध्यक्षता मध्याह्न भोजन साधनसेवी मधुरंजन ने की. मास्टर प्रशिक्षक के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुटोल खानपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्यनारायण सहनी ने मध्याह्न भोजन योजना संचालन के बारिकियों के बारे में विस्तृत चर्चा की.
प्रशिक्षण में प्रोजेक्ट के माध्यम से योजना से संबंधित नवीनतम जानकारियां भी दी गयी. इसमें 22 तथा 23 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंडाधीन विद्यालयों में नामांकित नि:शक्त छात्रों के लिए आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड साधनसेवी चन्द्र भूषण ठाकुर, संजय रजक, पवन कुमार साफी आदि मौजूद थे.
