समस्तीपुर. एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्व. लाल बहादुर राय की 35 वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रुप में मनायी. जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण किया. मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई. जिसे संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डा. जवाहर झा, विजय कुमार भारती, संजय कुमार, सुबोध कुमार, रामदयाल भारती, रघुनाथ राय, राम सागर पासवान, संजय कुमार सक्सेना, रघुनाथ कुमार, रवीश कुमार आदि ने छात्रहित में स्व. राय के द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्व. राय के कार्यों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया. संगठन को बढाने व फरवरी के प्रथम सप्ताह में विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को घेरने की घोषणा की.
शहादत दिवस के रुप में मनायी पुण्य स्मृति
समस्तीपुर. एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्व. लाल बहादुर राय की 35 वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रुप में मनायी. जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण किया. मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई. जिसे […]
