कल्याणपुर. थाना क्षेत्र से गुजरने वाली समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ स्थित गोपालपुर लाइन होटल के निकट मंगलवार की संध्या दो वाहनों की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए कल्याणपुर पीएचसी में भरती कराया. जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर बताते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया है. घायलों में कर्पूरीग्राम एपीएचसी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ लक्ष्मी प्रसाद, अंजनी कुमार व चिकित्सक के चालक रफील भूइंया शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया गया है कि चिकित्सक अपनी कार से वापस दरभंगा लौट रहे थे. इसी क्रम में घटना स्थल के निकट ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
वाहनों की टक्कर में तीन लोग घायल
कल्याणपुर. थाना क्षेत्र से गुजरने वाली समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ स्थित गोपालपुर लाइन होटल के निकट मंगलवार की संध्या दो वाहनों की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए कल्याणपुर पीएचसी में भरती कराया. जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर बताते हुए डीएमसीएच […]
