फरवरी तक करें आम सभा की प्रकिया पूरी : डीएम

समस्तीपुर. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की चयन प्रक्रिया ससमय पूरी कर लें. प्रखंडांे में फरवरी तक आम सभा की प्रक्रिया पूर्ण होनी चाहिए. उक्त बातें डीएम एम रामचंद्रुडु ने समेकित बाल विकास कोषांग की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. चयन प्रक्रिया मे पारदर्शिता बरतने को कहा गया. समस्याओं के निवारण के लिये सीडीपीओ […]

समस्तीपुर. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की चयन प्रक्रिया ससमय पूरी कर लें. प्रखंडांे में फरवरी तक आम सभा की प्रक्रिया पूर्ण होनी चाहिए. उक्त बातें डीएम एम रामचंद्रुडु ने समेकित बाल विकास कोषांग की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. चयन प्रक्रिया मे पारदर्शिता बरतने को कहा गया. समस्याओं के निवारण के लिये सीडीपीओ को कार्रवाई करने को कहा गया. वहीं उन्होंने ऑनलाइन प्रतिवेदन के मामले में पूसा, समस्तीपुर, विद्यापतिनगर की धीमी रफ्तार पर चिंता जाहिर करते हुए इसमें गति लाने का निर्देश दिया. बैठक में निरीक्षण प्रतिवेदन पर चर्चा की गयी. समीक्षात्मक बैठक मे सीडीपीओ को निरीक्षण प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने को कहा गया. हर हाल में निरीक्षण प्रतिवेदन 95 फीसदी से अधिक करने के लिये आदेश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों पर अंडा के वितरण में किसी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इस अवसर पर डीपीओ अखिलेश सिंह, रेखा रानी, विभा कुमारी, श्वाति, श्वेता सहित सभी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >