प्रदर्शन का लिया निर्णय

विभूतिपुर. सीपीएम पार्टी के लोकल कमेटी की बैठक श्याम किशोर कमल की अध्यक्षता में हुई. पर्यवेक्षण जिला सचिव रामदयाल भारती ने किया. इसमें सर्वसम्मति से आगामी 24 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा वापस जाओ के नारे के साथ अमेरिकी साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के तौर पर राष्ट्रपति का पुतला दहन किया जायेगा. वहीं जिला कमेटी […]

विभूतिपुर. सीपीएम पार्टी के लोकल कमेटी की बैठक श्याम किशोर कमल की अध्यक्षता में हुई. पर्यवेक्षण जिला सचिव रामदयाल भारती ने किया. इसमें सर्वसम्मति से आगामी 24 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा वापस जाओ के नारे के साथ अमेरिकी साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के तौर पर राष्ट्रपति का पुतला दहन किया जायेगा. वहीं जिला कमेटी के नेतृत्व में चिमनी मालिक अमरजीत सिंह उर्फ मुरारी सिंह हत्या कांड के अभियुक्तों को पकड़ने को लेकर बेगूसराय समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर अजय कुमार, महेश कुमार, शशिकांत झा, सियाप्रसाद यादव, विद्यानंद विद्यार्थी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >