गांवों में जाकर खोलें लोगों का खाता : सांसद

प्रधानमंत्री जन धन योजना शिविर का आयोजन समस्तीपुर. प्रधानमंत्री जन धन योजना आम लोगों को बचत की ओर मुखर करेगी. जरूरी है अवाम का खाता आसानी से बैंकों में खुल सके. इसके लिये सप्ताह में दो दिन बैंक गांव में जाकर शिविर का आयोजन करें. उक्त बातें उजियारपुर के सासंद नित्यानंद राय ने शिविर का […]

प्रधानमंत्री जन धन योजना शिविर का आयोजन समस्तीपुर. प्रधानमंत्री जन धन योजना आम लोगों को बचत की ओर मुखर करेगी. जरूरी है अवाम का खाता आसानी से बैंकों में खुल सके. इसके लिये सप्ताह में दो दिन बैंक गांव में जाकर शिविर का आयोजन करें. उक्त बातें उजियारपुर के सासंद नित्यानंद राय ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कही. सरायरंजन प्रखंड के ई किसान भवन परिसर में शिविर का आयोजन करते हुए कही. उन्होंने कहा की केंद्र सरकार लोगों के विकास के लिये क ृत संकल्पित है. ऐसी योजनाएं इसी का फल है. अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवा से जोड़ा जाये. इससे आम अवाम का भविष्य सुरक्षित हो सके. कोताही बरतने वाले पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. अध्यक्ष्ता प्रमुख रंजीत महतो ने की. मौके पर उप प्रमुख सीताराम राय, राजीव रंजन सिंह, रामकरण सिंह, विनोद वाजपेयी, भरत पासवान, अजय झा, जय किशुन झा, अरुण कुमार झा आदि उपस्थित थे. इधर, स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में सांसद नित्यानंद राय ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें योजनाओं क ो सही समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही चल रही योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीडीओ अभिजीत चौधरी, थानाध्यक्ष राज किशोर क ुमार, राजीव रंजन सिंह, अरुण क ुमार झा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >