जिला परिषद : 17 कंप्यूटर शिक्षक का होगा नियोजन

नगर परिषद में 4 व नगर पंचायत दलसिंहसराय व रोसड़ा में 1-1 रिक्त पदों पर होगा नियोजनसभी उच्च माध्यमिक 62 स्कूलों में नियोजित होंगे संगीत शिक्षक समस्तीपुर. जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर व संगीत शिक्षकों का नियोजन किया जायेगा. निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर आगामी 27 जनवरी से आवेदन लेने की प्रक्रिया […]

नगर परिषद में 4 व नगर पंचायत दलसिंहसराय व रोसड़ा में 1-1 रिक्त पदों पर होगा नियोजनसभी उच्च माध्यमिक 62 स्कूलों में नियोजित होंगे संगीत शिक्षक समस्तीपुर. जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर व संगीत शिक्षकों का नियोजन किया जायेगा. निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर आगामी 27 जनवरी से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. डीपीओ स्थापना रामचंद्र मंडल ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक के रिक्त 23 पदों पर नियोजन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जिला परिषद नियोजन इकाई के तहत 17, नगर परिषद के तहत 4, नगर पंचायत दलसिंहसराय के अंतर्गत 1 व नगर पंचायत रोसड़ा नियोजन इकाई के अधीन 1 पदों पर कंप्यूटर शिक्षक का नियोजन किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार कंप्यूटर शिक्षकों का नियोजन आरएसबी इंटर विद्यालय, मोडेल उच्च विद्यालय, तिरहुत एकेडमी, रेलवे गोल्फ फील्ड उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय पूसा, उवि ताजपुर, उवि अंदौर, जेपीएनएस उवि नरहन, जीबी उवि शाहपुर पटोरी, उवि मउ बाजिदपुर उत्तरी, उवि मोहिउद्दीननगर, उवि सिरोपट्टी खतुआहा, श्रीकृष्ण उवि जितवारपुर, उवि शिवाजीनगर, बी उवि मउ बाजिदपुर दक्षिणी, आरएन उवि समर्था, छत्रधारी उवि दलसिंहसराय, उवि रोसड़ा व जिले में संचालित सभी 5 परियोजना कन्या उच्च विद्यालयों में किया जायेगा. इधर, फिलवक्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संगीत शिक्षकों का भी नियोजन किया जायेगा. जिले में संचालित सभी 62 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े संगीत शिक्षक के पद पर नियोजन होगा. विभागीय सूत्रों के मुताबिक संगीत शिक्षक के 64 पद विभाग द्वारा आवंटित किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >