हसनपुर. प्रखंड के कोकनी गांव में आठ माह से ट्रांसफॉर्मर के जले रहने के कारण गांव के बीपीएल परिवार के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. गांव के विद्युत उपभोक्ताओं का कहना था कि विभागीय लापरवाही के कारण सरकार के घोषणा के बाद भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. विद्युत उपभोक्ता घोलटन पासवान, जोगेंद्र पासवान, फुलेन पासवान, नारायण राम, मोहन राम, तनुक राम आदि ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के जलने के बाद से ही लागातार विभागीय पदाधिकारी को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लिखित व मौखिक आग्रह करके परेशान हो चुके हैं. बावजूद विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में मायूसी छायी हुई है. इस बाबत पूछे जाने पर कनीय अभियंता श्याम बाबू साह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जले होने की सुचना मिलने के साथ ही विभाग के वरीय पदाधिकारी को जानकारी दे दी गयी है. उच्चाधिकारी से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
आठ माह से जला कोकनी का ट्रांसफॉर्मर
हसनपुर. प्रखंड के कोकनी गांव में आठ माह से ट्रांसफॉर्मर के जले रहने के कारण गांव के बीपीएल परिवार के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. गांव के विद्युत उपभोक्ताओं का कहना था कि विभागीय लापरवाही के कारण सरकार के घोषणा के बाद भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. विद्युत उपभोक्ता घोलटन पासवान, […]
