10 वीं की गृह केंद्र की परीक्षाएं 10 मार्च से

समस्तीपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की दसवीं की गृह केंद्र की परीक्षा 10 मार्च से शुरू होंगी़ सीबीएसइ ने इसके लिए संबद्ध स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है. स्कूलों को बोर्ड से नौंवी और दसवीं के प्रश्न पत्र भेजे जायेंगे़. सीपीएस के निदेशक मो़ आरिफ ने बताया कि बोर्ड की अकादमिक निदेशक […]

समस्तीपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की दसवीं की गृह केंद्र की परीक्षा 10 मार्च से शुरू होंगी़ सीबीएसइ ने इसके लिए संबद्ध स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है. स्कूलों को बोर्ड से नौंवी और दसवीं के प्रश्न पत्र भेजे जायेंगे़.

सीपीएस के निदेशक मो़ आरिफ ने बताया कि बोर्ड की अकादमिक निदेशक डॉ साधना पराशर की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक समेटिव असेसमेंट-2 (एसए) के लिए तीन मार्च से स्कूल बोर्ड वेबसाइट से प्रश्न पत्र डाउन लोड कर सकते हैं.

इसके बाद नौंवी और दसवीं की एसए-2 परीक्षाएं शुरू होंगी़ बोर्ड ने हिदायत दी है कि स्कूल परीक्षा तिथि ऐसे तय करें, जिससे प्रश्न पत्रों की तारीखें एक दूसरे से टकराए नहीं़ बोर्ड अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा, विज्ञान और संस्कृत के प्रश्न पत्र ऑनलाइन मुहैया करायेगा़ बाकी विषयों के प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर बनाये जायेंगे. क्या हैं गृह परीक्षाएं सीबीएसइ दो तरह की वार्षिक परीक्षाएं लेती है़ ये परीक्षाएं बोर्ड और गृह स्तर पर ली जाती है. छात्र चाहें तो गृह केंद्र पर परीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं़ ऐसे छात्रों की संख्या ज्यादा होती है़ इनकी परीक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बोर्ड के दिशा निर्देश के मुताबिक स्कूल स्तर पर ही होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >