कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा निवासी पर दहेज के लिए शादी से इंकार करने का आवेदन पीडि़ता की मां ने दिया है. इसमें आरोप लगायी है कि कोचिंग के निदेशक ने शादी के लिए समस्तीपुर के कोर्ट के एक पेशकार की लड़की से तय था जो जिसकी शादी आगामी 25 जनवरी को निर्धारित है.
इसको लेकर लड़की के परिजन सारी वैवाहिक तैयारियों पूरी कर ली है. पीडि़ता द्वारा दिये आवेदन के अनुसार शादी के लिए कार्ड तक का वितरण किया जा चुका है. अचानक शनिवार को एक लड़की के द्वारा फोन कर लड़की के घर वालों को अपने आपको उसकी पत्नी बताते हुए उससे एक बच्चे होने का भी दावा की है.
इसके बाद से शादी के लिए लड़की के परिवार वाले पूर्णत: विचलित है. इस संबंध में लड़की की मां ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने को ठगा महसूस करते हुए अपने परिवार एवं लड़की के न्याय की गुहार लगायी है. साथ ही इसके लिए उक्त कोचिंग संचालक को दंडित कराने की मांग की है. थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने बताया कि दिये गये आवेदन के अनुसार अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. मामले पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
