विश्व शांति दिवस के रूप में मनी पुण्य स्मृति

रोसड़ा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय इकाई द्वारा प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 45वां पुण्य स्मृति दिवस समारोहपूर्वक मनायी गयी़ स्थानीय बस पड़ाव के निकट स्थित राजकुमारी कांप्लेक्स में स्मृति दिवस पर आयोजित ‘विश्व शांति दिवस’ पर संस्थान के समस्तीपुर सेवा केंद्र की प्रभारी अरूणा बहन एवं कृष्ण भाई ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के […]

रोसड़ा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय इकाई द्वारा प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 45वां पुण्य स्मृति दिवस समारोहपूर्वक मनायी गयी़ स्थानीय बस पड़ाव के निकट स्थित राजकुमारी कांप्लेक्स में स्मृति दिवस पर आयोजित ‘विश्व शांति दिवस’ पर संस्थान के समस्तीपुर सेवा केंद्र की प्रभारी अरूणा बहन एवं कृष्ण भाई ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उद्देश्यों की जानकारी उपस्थित दर्शक श्रोताओं को दी़ संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं यूआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयराम दास, एसडीपीओ जीएम कुमार, नपं की मुख्य पार्षद रेणु देवी, उप मुख्य पार्षद सत्येंद्र कुमार नायक, सुधीर प्रसाद, डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद, प्रो़ आरके मंडल आदि ने आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए शहर में इस प्रकार के आयोजन पर प्रसन्नता जतायी़ स्वागत भाषण डॉ दिलीप प्रसाद लाल ने किया़ मौके पर भारी संख्या में गण्यमान्य लोग एवं महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >