फर्जीवाड़ा मामले में देवघर पुलिस ने की छापेमारी

नहीं मिला फरारी अभियुक्त, बैरन लौटी पुलिसदेवघर नगर थाना में है फर्जीवाड़ा से संबंधित दर्ज प्राथमिकीजमीन लेने देन में चार करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का है आरोपप्रतिनिधि, दलसिंहसरायजमीन लेन-देन में चार करोड़ रुपये से अधिक फर्जीवाड़े मामले को लेकर देवघर नगर थाने की पुलिस दलसिंहसराय में खाक छानती रही. पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार […]

नहीं मिला फरारी अभियुक्त, बैरन लौटी पुलिसदेवघर नगर थाना में है फर्जीवाड़ा से संबंधित दर्ज प्राथमिकीजमीन लेने देन में चार करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का है आरोपप्रतिनिधि, दलसिंहसरायजमीन लेन-देन में चार करोड़ रुपये से अधिक फर्जीवाड़े मामले को लेकर देवघर नगर थाने की पुलिस दलसिंहसराय में खाक छानती रही. पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में देवघर पुलिस ने थानांतर्गत शहरी क्षेत्र भगवानपुर चकसेखू मुहल्ले में सोमवार को छापेमारी की. मगर आरोपित युगल पुलिस गिरफ्त में न आ सका. फलत: देवघर पुलिस बिना आरोपित को पकड़े ही बैरन वापस लौट गयी. इससे पूर्व देवघर नगर थाने के अनि नवीन सिंह ने बताया कि देवघर में फर्जीवाड़े व धोखाधड़ी से संबंधित कांड संख्या 723/14 बीते 8 दिसंबर 14 को दर्ज करायी गयी है. इसमें देवघर के कॉलेज रोड स्थित पार्वती निकेतन में रहने वाले युगल जोड़ी अजीत कुमार उर्फ टिंकू व उनकी पत्नी पुष्पम आनंद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है. साथ ही जमीन लेन देन मामले में चार करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है. पुलिस को उक्त महिला के दलसिंहसराय में मायका होने और दोनों के यहीं रहने की मिली गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी. दूसरी तरफ अचानक पुलिस की मुहल्ले में हुई छापेमारी की दिनभर चर्चा होती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >