समस्तीपुर. घने कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है. मंडल से चलने और गुजरने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से हो रहा है. इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर जारी शीतलहर में समय गुजारना पड़ रहा है. 12570 आनंद बिहार से जयनगर आने वाली ट्रेन 14 घंटे विलंब से चल रही है. 12566 नयी दिल्ली से दरभंगा आने वाली बिहार संपर्क 15 घंटे विलंब से चल रही है. इसी तरह जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 11 घंटे लेट है. सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ 3 घंटे विलंब से चल रही है. अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब से चल रही है. नयी दिल्ली से बरौनी आने वाली वैशाली सुपरफास्ट 10 घंटे विलंब से चल रही है. भूल सुधारदिनांक 18 के अंक में पेज संख्या 3 पर स्वतंत्रता सेनानी की जगह बिहार संपर्क क्रांति रद्द से संबंधित सूचना भूलवश प्रकाशित हो गयी थी. इसके लिए खेद है.
बिहार संपर्क समेत कई ट्रेनें विलंब से
समस्तीपुर. घने कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है. मंडल से चलने और गुजरने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से हो रहा है. इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर जारी शीतलहर में समय गुजारना पड़ रहा है. 12570 आनंद बिहार से जयनगर आने […]
