मदरसा के बच्चों के बीच बांटे गये कपड़े

फोटो संख्या : 1 निजी कोष से मदरसा के बच्चों को दिया गया कपड़ामोहिउद्दीननगर. अशिक्षा मानव जीवन का घोर अभिशाप है. शिक्षा के बिना हम उसी तरह से हैं जिस तरह से एक सुंदर पत्थर पर घास और काई जमकर उसकी सुंदरता ढक देती है. उक्त बातें मदरसा नशीरूण निषा मोहिउद्दीननगर के सचिव आफताब अहमद […]

फोटो संख्या : 1 निजी कोष से मदरसा के बच्चों को दिया गया कपड़ामोहिउद्दीननगर. अशिक्षा मानव जीवन का घोर अभिशाप है. शिक्षा के बिना हम उसी तरह से हैं जिस तरह से एक सुंदर पत्थर पर घास और काई जमकर उसकी सुंदरता ढक देती है. उक्त बातें मदरसा नशीरूण निषा मोहिउद्दीननगर के सचिव आफताब अहमद खान ने कही. मौका था रविवार को मदरसा में तालीम लेने वाले पचास बच्चों के बीच कपड़े के वितरण का. बच्चों के बीच यह कपड़ा मदरसा के संचालक आफताब अहमद ने अपने निजी कोष से वितरित किये. इस अवसर पर साहित्यकार मृदुल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कपड़ा कोई पारितोषिक नहीं बल्कि बच्चों द्वारा तालिम लेने के लिए अग्रसर होने की पारिश्रमिक है. मनुष्यों को अपने अंत:करण में स्थित खुदा पर भरोसा कर हमेशा नेक कार्य करने की चेष्टा करनी चाहिए. मो. हाफिज इमरान ने बताया कि इल्म कभी बेकार नहीं जाता है वह एक दिन रंग अवश्य लाता है. मौके पर बीइओ मो शमशाद, ओमैर अहमद, शमीम अहमद, मो कमाल, मो. हाजी रिजवान, मो. अयूब, मो. परवेज, मोसर्रत, फिरदौस, इशरत, चांदनी, लाडली नरगिस तथा साहीना मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >