फोटो संख्या : 12 समस्तीपुर. भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के कर्पूरी जयंती पर पटना आगमन को लेकर जिला भाजपा कार्य समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. इसके अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें तीन बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर जिले के सभी 23 मंडलों में प्रखंड व नगर व भाजपा की बैठक 20 जनवरी को आयोजित की जायेगी. 21 जनवरी को भाजपा अतिपिछड़ा मंच ने नगर भवन में कर्पूरी जयंती मनाने को लेकर निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष के नंदकिशोर यादव होंगे. साथ ही 23 जनवरी को पटना मेंे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आह्वान किया. बैठक में सभी 10 विधान सभा के बूथ एजेंटो को 22 जनवरी तक मनोनयन करने का निर्देश दिया. मौके पर संासद नित्यानंद राय ,शिवनारायण महतो, देवेश कारजी, जगरनाथ ठाकुर, शशिकान्त आनंद, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रो. विजय कुमार शर्मा, विजय प्रसाद सिंह कुशवाहा, नीलम सहनी, नागेन्द्र सहनी, मणी प्रसाद सिंह, राजेश्वर ठाकुर हरेराम झा, सत्येन्द्र सिंह, राजेश सिंह, मनोज गुप्ता, विमला सिंह, माला शार्म, सुमन कुमार ठाकुर, शशिकांत झा चुनचुन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कर्पूरी जयंती को ले भाजपा कार्य समिति की बैठक
फोटो संख्या : 12 समस्तीपुर. भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के कर्पूरी जयंती पर पटना आगमन को लेकर जिला भाजपा कार्य समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. इसके अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें तीन बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही बैठक में सदस्यता अभियान को […]
