शिविर मधुमेह व उच्च रक्तचाप के मरीज चिह्नित

फोटो : 11समस्तीपुर. मंडल मुख्यालय के डीजल शेड में रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकार डॉ मोनिका सिंह के निर्देश पर स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया. रेल मंडल अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरके वर्मा ने बताया कि शिविर में रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इसमें […]

फोटो : 11समस्तीपुर. मंडल मुख्यालय के डीजल शेड में रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकार डॉ मोनिका सिंह के निर्देश पर स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया. रेल मंडल अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरके वर्मा ने बताया कि शिविर में रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इसमें मधुमेह के 17, उच्च रक्त चाप के 14 नये मरीज मिले. श्री वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया गया. साथ ही उचित सला के साथ दवा भी वितरण किया गया. शिविर में होमोग्लोबिन , ब्लड सुगर, इसीजी भी उपलब्ध था. कर्मचारियों को टेटनस का टीका भी दिया गया. श्री वर्मा ने बताया कि शिविर में जो कर्मचारी की जांच नहीं की गयी उसे मंडल के छोटे छोटे स्टेशनों पर भी शिविर लगाकर जांच की जायेगी. साथ ही दबा अन्य सुविधाएं भी कर्मचारियों को दी जायेगी. मौके पर डॉ मनीष कुमार, डॉ रागिनी कुमारी सहित अन्य चिकित्सा कर्मचारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >