पूसा. प्रखंड के पंचायत समिति भवन सभागार में बीडीओ कुमार अश्विनी की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिव, मुखिया, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ. इसमें जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण ससमय पर प्रमाण पत्र निर्गत करने की जानकारी दी गयी. मास्ट ट्रेनर के रूप में चंद्रभूषण राय ने सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि जन्म और मृत्यु का प्रमाणपत्र आंगनबाड़ी सेविका 21 दिन के अन्दर निर्गत कर सकते हैं. 21-30 दिनों के बीच मात्र 200 रुपये जुर्माना की राशि लेकर निर्गत करना है. एक माह के बाद एवं एक वर्ष के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक के आदेश पर पांच रुपये जुर्माने की राशि लेकर ही प्रमाण पत्र निर्गत करनी है. वहीं एक वर्ष के बाद बीडीओ से आदेश लेकर ही दस रुपये का जुर्माने राशि के साथ जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत पत्र करना है. प्रशिक्षण के उपरंात सभी कर्मियों को आन स्पष्ट मानदेय का भुगतान भी किया गया. मौके पर सीओ प्रभात कुमार दत, बीएओ जगदीश प्रसाद सिन्हा, एजाज अहमद, जीपीएस आनंदी लाल राय सहित मुखिया रेहाना खातून, गीता देवी, प्रटीप कुमार मंडल आदि ने मौजूद थे.
जन्म व मुत्यु पंजीकरण पर प्रशिक्षण
पूसा. प्रखंड के पंचायत समिति भवन सभागार में बीडीओ कुमार अश्विनी की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिव, मुखिया, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ. इसमें जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण ससमय पर प्रमाण पत्र निर्गत करने की जानकारी दी गयी. मास्ट ट्रेनर के रूप में चंद्रभूषण राय ने सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देते […]
