समस्तीपुर के अद्भुत बने उप्र की बैडमिंटन टीम के मैनेजर

फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. प्रतिभा किसी मुकाम पर जाकर ठहरती नहीं है, वह उस मुकाम को नई ऊंचाई छूने का रास्ता बनाती है और एक दिन अपनी मंजिल पाकर रहती है़ प्रतिभा का संघर्ष लगातार जारी रहता है, जब तक कि उन्हें अपनी मंजिल न मिल जाय. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है शिक्षक प्रभात […]

फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. प्रतिभा किसी मुकाम पर जाकर ठहरती नहीं है, वह उस मुकाम को नई ऊंचाई छूने का रास्ता बनाती है और एक दिन अपनी मंजिल पाकर रहती है़ प्रतिभा का संघर्ष लगातार जारी रहता है, जब तक कि उन्हें अपनी मंजिल न मिल जाय. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है शिक्षक प्रभात कुमार व संगीता कुमारी के पुत्र अद्भुत आनंद ने़ आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा 79 वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2015 प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बैडमिंटन टीम के मैनेजर के रूप में अद्भुत आनंद का चयन किया गया है़ इसके अतिरिक्त केरल के कोचीन में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन टीम के कोच के रूप में भी अद्भुत को नामित किया गया है़ बताते चलें कि उ़प्ऱ की चयन समिति द्वारा उपरोक्त दोनांे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अद्भुत आनंद को क्रमश: मैनेजर व कोच नामित किया गया है़ भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव डॉ विजय सिन्हा, यूपी बैडमिंटन संघ के कार्यकारी सचिव निशांत सिन्हा ने अद्भुत की प्रतिभा को देखते हुए युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अवसर प्रदान किया है़ समस्तीपुर के बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पकंज ज्योति, सचिव तरुण कुमार, नवीन कुमार सहित बैडमिंटन से जुडे खेल प्रेमियों में हर्ष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >