ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

तूफान चौक के निकट हुई घटनावाहनों में आमने सामने की हुई भिड़ंतउजियारपुर. अंगारघाट थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा पथ स्थित तूफान चौक के निकट ट्रक की ठोकर से शुक्रवार को बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि बाइक सवार गंतव्य की […]

तूफान चौक के निकट हुई घटनावाहनों में आमने सामने की हुई भिड़ंतउजियारपुर. अंगारघाट थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा पथ स्थित तूफान चौक के निकट ट्रक की ठोकर से शुक्रवार को बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि बाइक सवार गंतव्य की ओर जा रहा था. इसी क्रम में सामने से आ रही ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार ट्रक के अंदर घुस गया. बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर पास के पेड़ से जा टकरायी. घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक के नीचे फंसे शव को बाहर निकालने की कवायद में जुटी थी. शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस की मुश्किल बढ़ गयी है. हालांकि पुलिस बाइक के नंबर से छानबीन में जुटी है. सरायरंजन : स्थानीय हरपुर एलौथ के निकट बाइक व ऑटो की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया. युवक की पहचान संग्रामपुर बांदे निवासी मो. नजीर के पुत्र वसीम अहमद के रुप में की गयी है. घायल का इलाज निजी क्लिनिक में जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >