स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब

फोटो संख्या : 4 हसनपुर. प्रखंड के महर्षि मेही आश्रम मल्हीपुर का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इसमें मुंगेर से आये स्वामी भानु महाराज के संगीतमय प्रवचन को सुनने के लिए इलाके के हजारों सत्संगी प्रेमियों की भीड़ जुट गयी. सत्संग की महिमा एवं ईश्वर प्राप्ति के लिए ध्यान की आवश्कता पर प्रकाश डालते […]

फोटो संख्या : 4 हसनपुर. प्रखंड के महर्षि मेही आश्रम मल्हीपुर का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इसमें मुंगेर से आये स्वामी भानु महाराज के संगीतमय प्रवचन को सुनने के लिए इलाके के हजारों सत्संगी प्रेमियों की भीड़ जुट गयी. सत्संग की महिमा एवं ईश्वर प्राप्ति के लिए ध्यान की आवश्कता पर प्रकाश डालते हुए बिंदु ध्यान एवं अंत मार्ग को अपनाने की बात कही गयी. आश्रम के संस्थापक रूदल बाबा ने ध्यान में मन को नियंत्रित करने की तरीके पर प्रकाश डाले. इस महर्षि मेही सत्संग स्थापना में मुनियों की भीड़ लगी हुई थी. मौके पर स्वामी राजेंद्र बाबा, स्वामी कामेश्वर बाबा, ब्रह्मचारी मुरारी बाबा, स्वामी निर्मलानंद, एवं आनंद बाबा, देवनारायण पासवान, रामाधार यादव, बालेश्वर यादव, शिवचंद्र प्रसाद यादव, रामनारायण मंडल, लीला भिंदवार, राजेश कुमार यादव, मंजू देवी, चंद्रकला देवी, शूलो देवी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >