केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिये प्रयासरत: गिरिराज

केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिये प्रयासरत: गिरिराजफोटो :::: 1प्रतिनिधि, दलसिंहसराय (समस्तीपुर) केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिये प्रयासरत है इसके लिये ठोस कार्यक्रम बनाये जा रहे हैं. राज्य सरकार राजनैतिक हथकंडे के रूप में विशेष दर्जे की मांग तो करती है लेकिन विकास में उसकी कोई रुचि नहीं है. उक्त बातें केंद्रीय […]

केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिये प्रयासरत: गिरिराजफोटो :::: 1प्रतिनिधि, दलसिंहसराय (समस्तीपुर) केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिये प्रयासरत है इसके लिये ठोस कार्यक्रम बनाये जा रहे हैं. राज्य सरकार राजनैतिक हथकंडे के रूप में विशेष दर्जे की मांग तो करती है लेकिन विकास में उसकी कोई रुचि नहीं है. उक्त बातें केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार की देर शाम दलसिंहसराय में दिवंगत पूर्व विधायक यशवंत कुमार चौधरी के परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि उनके विभाग के द्वारा पच्चीस एकड़ में यूनिट व प्रोसेसिंग सेंटर खोलने की योजना है. पटना में टूल रूम शुरू होने वाला है जबकि सभी जिलों में एक्सटेंशन सेंटर खोलने का भी प्रयास किया जा रहा है. कृषि और आइटी सेक्टर के लिये राज्य सरकार से भूमि की मांग की गयी लेकिन सरकार इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रही है. राज्य की गिरती कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है जेल में अपराधी दरबार लगा रहे हैं. इससे अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है. उन्होंने कहा कि अगली सरकार भाजपा की बनेगी. इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत विधायक के घर जाकर उनके परिजनों से मिले. मौके पर दिवंगत पूर्व विधायक के पुत्र विजयवंत चौधरी, बलबंत चौधरी, सामंत कुमार चौधरी, जयंत चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, मनोज गुप्ता, शशिकांत झा चुनचुन, सुजीत पाठक, केडी चौधरी, अंजनी साह, सियाराम राय, सुरेंद्र पासवान, शंभू प्रसाद साह, शोभाकांत राय समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >