समस्तीपुर : रेल मंडल में कार्यरत महिला कर्मी के उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर इनौस व माले कार्यकर्ता गुरुवार से सरकारी बस पड़ाव परिसर में अनशन पर बैठ गये हैं.
इस दौरान अनशनकारियों ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का अनुरोध पुलिस पदाधिकारियों से की. बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपते हुए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया.
मौके पर उपेंद्र राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, प्रमिला राय आदि थे. इससे पूर्व विवेक बिहार मोहल्ला से जुलूस निकाला गया. इस दौरान मनचलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गयी. इधर, विधि महाविद्यालय परिसर में महिला सुरक्षा को लेक र बैठक कर 15 फरवरी को कन्वेंशन का निर्णयलिया गया.
मनाया जन्म दिन
समस्तीपुर : बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धर्मपुर में पार्टी सांसद मायावती का 59 वां जन्म दिन मनाया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौहान उर्फ बबलू ने की. मौके पर धर्र्मेंद्र सहनी, प्रेम चंद्र राय, रामनाथ यादव, नथुनी राम अभय कुमार राम आदि थे.
