प्रखंड के दो बीएलओ होंगे सम्मानित

वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत 107 बीएलओ में से दो बीएलओ होंगे सम्मानित . इस संबंध निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी समस्तीपुर ने 13 जनवरी 2015 के पत्रांक 41/ द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है . इसमें बताया गया है कि निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2015 के […]

वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत 107 बीएलओ में से दो बीएलओ होंगे सम्मानित . इस संबंध निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी समस्तीपुर ने 13 जनवरी 2015 के पत्रांक 41/ द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है . इसमें बताया गया है कि निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2015 के क्र म में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा किये गये कार्य में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले दो को सम्मानित करने की बातें कहते हुए नाम मांगा गया है . इस आलोक में 14 जनवरी के पत्रांक 168 के द्वारा बीडीओ अजमल परवेज़ ने मतदान केंद्र संख्या पांच तथा 36 के बीएलओ क्र मश: राजेश कुमार तथा रंजीत कुमार के नाम की अनुशंसा की है . इन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >